पश्चिम बंगाल में शाख बचाएगी भाजपा

भाजपा की केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में बंगाल भाजपा को लेकर बड़ी चर्चा हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंगाल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष से जानना चाहा कैसे बंगाल में भाजपा के काम काज आगे बढ़ाया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद दिलीप घोष से कहा की, वो पश्चिम बंगाल में हर महीने में चार दिन बिताएंगे और बंगाल भाजपा को और टूटने से बचाना चाहते हैं। दिलीप घोष से जेपी नड्डा ने अनुरोध किया कि वह पार्टी के नया प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुकान्तो मजूमदार को अपना बैटन सँभालने में गाइड करें। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद दिलीप घोष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कहा- “बंगाल में जनता को समझने वाले, काम करने वाले कोई कार्य प्रभारी की नियुक्ति करें। नड्डा ने कहा वो ज़रूर इस बात पर गहराई से सोचेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के आदेश अनुसार अभी नया प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुकान्तो मजूमदार को लेकर हर ज़िले में ‘सम्बर्धना सभा’ का आयोजन करूँगा और भाजपा के लोगों से उनकी खास मुलाक़ात करवाऊँगा। उसके बाद नड्डा जी चाहते हैं कि बंगाल में हर महीने चार दिन रहेंगे और भाजपा के जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता के मनोबल बढ़ाएंगे।”

दिलीप घोष ने कहा की भाजपा एक संगठित दल है, हमारे संगठन में ऐसा ही परंपरा रहा। प्रदेश अध्यक्ष से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद यह था दिलीप घोष का पहला राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक। उन्होंने कहा- “पहले क्या हुआ वह सोब भूलकर आगे बढ़ना चाहिए, भविष्य में क्या होना है उसके तैयारी करना है। पहले हमारे पास राज्यों में कोई शक्ति नहीं था लेकिन अब बंगाल में भाजपा के पास 18 लोकसभा वो 77 विधानसभा सदस्यों है।” उन्होंने कहा कि अभी बंगाल में भाजपा को और सींचना है, भाजपा कार्यकर्ता के साथ खड़ा होने की ज़रूरत है ताकि कार्यकर्ताओं का मनोबल न टूटे। आज से ज़िलों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का दौरा शुरू हुआ।