परवाणु टिम्बर ट्रेल में फंसे 11 लोग; सभी सुरक्षित निकाले

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवाणु में सोमवार को केवल कार में तकनीकी गड़बड़ आने से 11 लोग उसमें फंस गए। अभी तक चले ऑपरेशन के बाद सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घटना को लेकर बताया कि टिम्बर ट्रेल की केबल कार में तकनीकी खराबी आने के कारण उसमें 11 लोग फंस गए थे बचाव अभियान के बाद एनडीआरएफ की टीम ने अब सभी अब सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी दी गयी है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर उपस्थित हैं।

यह दूसरी बार है जब इस टिंबर ट्रेल में इस तरह लोग फंसे हैं। साल 1992 में भी इसमें कुछ लोग काफी घंटे तक तक फंसे रहे थे। उन्हें सेना की मदद से निकाला गया था।