पदम् पुरुस्कारों की घोषणा

गणतंत्र दिवस  की पूर्व संध्या पर देश के महत्वपूर्ण नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इसके तहत चार हस्तियों को पद्म विभूषण, १४ को पद्म भूषण और ९४ को पद्मश्री से नवाजा जाएगा। यह अवॉर्ड कला, समाज सेवा, लोक मामलों, विज्ञान व इंजिनियरिंग, व्यापार और उद्योग, मेडिसिन, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जा रहा है।
पद्मश्री पाने वाले खिलाड़ियों में गंभीर व छेत्री के अलावा टेबिल टेनिस में राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेता शरत कमल, तीरंदाजी में बॉम्बलया देवी लैशराम, कुश्ती में बजरंग पूनिया, शतरंज में हरिका द्रोणावल्ली, बास्केटबॉल में प्रशांति सिंह, और कबड्डी में अजय ठाकुर का नाम शामिल है।
पद्म पुरस्कार पाने वालों में लोक गायिका तीजन बाई (पद्म विभूषण), दिवगंत पत्रकार कुलदीप नैयर (पद्म भूषण),ऐक्टर मोहन लाल (पद्म भूषण), इसरो के साइंटिस्ट नंबी नारायण (पद्म भूषण), पर्वतारोही बिछेंद्रीपाल (पद्म भूषण), ऐक्टर मनोज वाजपेयी (पद्मश्री), फुटबॉलर सुनील छेत्री (पद्म श्री), कोरियोग्राफर प्रभु देवा (पद्मश्री) और क्रिकेटर गौतम गंभीर (पद्मश्री), अभिनेता कादर खान को मरणोपरांत (पद्मश्री), पहलवान बजरंग पूनिया (पद्मश्री) का भी नाम शामिल है।
इस बार यह सम्मान पाने वालों में २१ महिलाएं, एक ट्रांसजेंडर और ११  विदेशी, एनआरआई, पीआईओ और ओसीआई शामिल हैं। वहीं, पद्म पुरस्कार पाने वालों में तीन ऐसे हैं, जिन्हें मरणोपरांत यह सम्मान दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि पिछले साल महेंद्र सिंह धोनी, पंकज आडवाणी, इलैयाराजा और संघ के पुराने प्रचारक पी. परमेश्वरन सहित ८५ लोगों को पद्म सम्मान दिया गया था। इसमें से तीन को पद्म विभूषण, नौ को पद्म भूषण और ७३ को पद्मश्री मिला था।
पद्म विभूषण : तीजन बाई, छत्तीसगढ़, इस्माइल उमर गुलेह (विदेशी), जिबूती, अनिल कुमार मनिभाई नाइक, महाराष्ट्र, बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे, महाराष्ट्र।
पद्म भूषण: जॉन चेंबर्स (विदेशी), अमेरिका, सुखदेव ढींढसा, पंजाब, प्रवीण गोर्धन (विदेशी), दक्षिण अफ्रीका, महाशय धरम पाल गुलाटी, दिल्ली, दर्शन लाल जैन, हरियाणा, अशोक लक्ष्मणराव कुकाडे, महाराष्ट्र, करिया मुंडा, झारखंड, बुधादित्य मुखर्जी, पश्चिम बंगाल, मोहनलाल विश्वनाथन नायर, केरल, एस नांबी नारायण, केरल, कुलदीप नैय्यर (मरणोपरांत), दिल्ली, बछेंद्री पाल, उत्तराखंड, वीके शुंगलू, दिल्ली, हुकुमदेव नारायण यादव, बिहार।
पद्म श्री : राजेश्वर आचार्य, उत्तर प्रदेश, बंगारू अदिगलार, तमिलनाडु,  इलियास अली, असम, मनोज वाजपेयी, महाराष्ट्र, उद्दव कुमार भराली, असम, ओमेश कुमार भारती, हिमाचल प्रदेश, प्रतीम भर्तवान, उत्तराखंड,  ज्योति भट्ट, गुजरात, दिलीप चक्रवर्ती, दिल्ली, मामेन चांडी, पश्चिम बंगाल,  स्वप्न चौधरी, पश्चिम बंगाल, कमल सिंह चौहान, हरियाणा, सुनील छेत्री, तेलंगाना, दिनयार कांट्रैक्टर, महाराष्ट्र, मुक्ताबेन पंकजकुमार डागली, गुजरात, बाबूलाल दहिया, मध्य प्रदेश, थांगा डारलोंग, त्रिपुरा, प्रभु देवा, कर्नाटक, राजकुमारी देवी, बिहार, भागीरथी देवी, बिहार, बलदेव सिंह ढिल्लों, पंजाब, हरिका द्रोनावल्ली, आंध्र प्रदेश, गोदावरी दत्ता, बिहार, गौतम गंभीर, दिल्ली, द्रौपदी घिमिरे, सिक्किम, रोहिणी गोडबोले, कर्नाटक, संदीप गुलेरिया, दिल्ली, प्रताप सिंह हार्दिया, मध्य प्रदेश, बुलु इमाम, झारखंड, फ्राइडेरिका इरीना (विदेशी), जर्मनी, जोरावरसिंह जादव, गुजरात, एस जयशंकर, दिल्ली, नरसिंह देव जामवाल, जम्मू-कश्मीर, फयाज अहमद जान, जम्मू-कश्मीर,  केजी ,जायन, केरल, सुभाष काक, अमेरिका, शरत कमल, तमिल नाडू, रजनी कांत, यूपी, सुदामा काटे, महाराष्ट्र, वामन केंद्र, महाराष्ट्र, कादर खान, कनाडा,
अब्दुल गफुर खत्री, गुजरात, रविंद्र कोल्हे, महाराष्ट्र, समिता कोल्हे, महाराष्ट्र,
बॉम्बायाला देवी लाइश्राम, मणिपुर, कैलाश मदबैया, एमपी, रमेश बाबाजी महाराज, यूपी, वल्लभभाई वसरामभाई मारवानिया, गुजरात, गीता मेहता, अमेरिका, शादाबा मोहम्मद, यूपी, केकेमोहम्मद, केरल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मेडिसिन, झारखंड, दैत्री नाइक, ओडिशा, शंकर महादेवन नारायण, महाराष्ट्र,
शांतनु नारायण, अमेरिका, नारटकी नटराज, तमिलनाडु, शेरिंग नोरबू, जम्मू-कश्मीर, अनुप रंजन पांडे, छत्तीसगढ़, जगदीश प्रसाद पारिख, राजस्थान,
गणपतभाई पटेल, अमेरिका, बिमल पटेल, गुजरात, हुकुमचंद पाटीदार, राजस्थान, हरविंदर सिंह फूलका, पंजाब, मदुरई चिन्ना पिल्लाई, तमिलनाडू,  टीपी लिंच, अमेरिका, कमल पुझारी, ओडिशा, बजरंग पूनिया, हरियाणा,  जगत राम, चंडीगढ़, आरवी रमानी, तमिलनाडू, देवारापल्ली प्रकाश राव, ओडिशा, अनुप साह, उत्तराखंड, मिलेना सालविनी, फ्रांस, नागिनदास संघवी, महाराष्ट्र, सिरिवेन्नेला सीतारमण शास्त्री, तेलंगाना, शब्बीर शैयद, महाराष्ट्र,
महेश शर्मा, मध्य प्रदेश, मोहम्मद हनीफ खान शास्त्री, दिल्ली, ब्रिजेश कुमार शुक्ला, यूपी, नरेंद्र सिंह, हरियाणा, प्रशांति सिंह, यूपी, सुल्तान सिंह, हरियाणा,
ज्योति कुमार सिन्हा, बिहार, आनंद शिवमिण, तमिलनाडू, शारदा श्रीनिवासन, कर्नाटक,  देवेंद्र स्वरूप, यूपी, अजय ठाकुर, हिमाचल प्रदेश,  राजीव तारानाथ, कर्नाटक, एस तिम्माक्का, कर्नाटक, जमुना टुडु, झारखंड,  भारत भूषण त्यागी, यूपी, रामास्वामी वेंकटस्वामी, तमिलनाडू, राम सरन वर्मा, यूपी, स्वामि विशुधानंदा, केरल, हीरा लाला यादव, यूपी और वेंकटस्वरा राव याडलापल्ली, आंध्र प्रदेश।