पंजाब चुनाव से ऐन पहले डेरा प्रमुख राम रहीम को 21 दिन की फरलो

कई मामलों में जेल काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की फरलो मिल गयी है। वह रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। खबर है कि जेल से डेरा प्रमुख गुरुग्राम जा रहा है। जेल जाने के बाद उसे दूसरी बार फरलो मिली है।

याद रहे डेरा प्रमुख साध्वी से दुष्कर्म और और पूर्व डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह और पत्रकार छत्रपति हत्याकांड मामले में सुनारिया जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है। उसे 21 दिन की फरलो मिली है। जेल जाने के बाद उसे पिछले साल मई में भी 48 घंटे की पैरोल मिली थी, जब वह अपनी अस्वस्थ मां दे देखने गुरुग्राम गया था।

अब कोर्ट का ताजा फैसला आने के बाद उसे कड़ी सुरक्षा में बहार जाने की तैयारी की गयी। उसे लेने के लिए कुछ वहां जेल परिसर में पहुंचे थे। याद रहे पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने 25 अगस्त, 2017 को साध्वी दुष्कर्म मामले में डेरा प्रमुख को दोषी करार दिया था। उसे कोर्ट ने 28 अगस्त को 20 साल की सजा सुनाई थी।

यह दिलचस्प है कि डेरा प्रमुख को पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले मिली है। डेरा प्रमुख का एक संप्रदाय पर प्रभाव माना जाता रहा है। पंजाब में 20 फरवरी को वोट पड़ने हैं।