नेपाल, अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके

नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इनका असर भारत के अरुणाचल प्रदेश में भी महसूस किया गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार सुबह भूकंप के झटके नेपाल की राजधानी काठमांडू सहित कई इलाकों में महसूस किए गए। राजधानी काठमांडू में भूकंप के झटके सुबह करीब ६.१४ बजे महसूस किए गए। इनकी तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर ४.८ मापी गई है।  नेपाल के धादिंग जिले के नौबाइज इलाके में भी सुबह ६.२९ और ६.४० बजे झटके महसूस किए गए। इनकी जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर क्रमश: ५.२ और ४.३  मापी गई है।
अभी तक की जानकारी के मुताबिक फिलहाल भूकंप से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। उधर इससे पहले रात १.४५ बजे अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर ५.८ थी। भूकंप का केंद्र अरुणाचल का पश्चिम सियांग था। इन झटकों में भी किसी तरह के नुकसान की कोइ सूचना नहीं है।