नितिन गडकरी कार्यक्रम में बेहोश

अस्पताल में भर्ती, अब पहले से बेहतर

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान बेहोश  हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक गडकरी अहमदनगर में कृषि विश्वविदयालय के कार्यक्रम में राष्ट्रीय गान के दौरान अचानक बेहोश  हो गए। राज्यपाल और सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें संभाला। फिलहाल उनकी तबीयत बेहतर बताई जा रही है।
कृषि विश्वविदयालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रगान चल रहा था कि अचानक गडकरी अपने स्थान पर बैठ गए। आसपास तमाम लोग और राज्यपाल उनकी तरफ लपके। राज्यपाल ने उन्हें खाने के लिए चॉकलेट दी और पानी भी पीने को दिया गया। वे कुछ क्षण के लिए दुबारा अपने स्थान पर खड़े हुए लेकिन फिर लगभग बेहोश होकर अपने स्थान पर गिर पड़े।
बताया गया है कि पिछले कुछ दिन से उनका बहुत व्यस्त कार्यक्रम होने के कारण उन्हें आराम भी नहीं मिला है जिससे उनका रक्तचाप नीचे चला गया।
उन्हें नागपुर ले जाया जा रहा है जहाँ उनका चिकित्सा प्राकिशन डाक्टर करेंगे। हालांकि अहमदनगर के स्थानीय चिकित्सालय के डाक्टरों ने उनकी  तबीयत पहले से बेहतर बेहतर बताई है।