नतीजे वाले दिन ईवीएम को मत कोसना, हम ४५ से ज्यादा सीट जीत रहे : तिवारी

सभी टीवी सर्वे में 'आप' की सरकार बनने के कयास

मतदान बाद के सर्वे में टीवी चैनल भले आप की सरकार की वापसी की पक्की संभावना जता रहे हों, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी इन सर्वे को पूरी तरह खारिज करते हुए शाम को दावा किया कि नतीजे वाले दिन साफ़ हो जाएगा कि भाजपा ४८ सीट जीतेगी। इसके साथ ही तिवारी ने यह भी कहा कि ”उस दिन ईवीएम को गाली न देना। यह सर्वे फेल हो जायेंगे और भाजपा ४८ सीटें जीतेगी।” इस बीच खबर है कि गृह मंत्री अमित  शाह ने भाजपा नेताओं की दिल्ली के चुनाव के मद्देनजर आज रात बैठक बुलाई है।

कमोवेश सभी टीवी सर्वों में  सरकार दुबारा बनते हुए दिखाई गयी है और उसे ४५ से लेकर ६० तक सीटें दी जा रही हैं। भाजपा का आंकड़ा कमोवेश हर सर्वे में २० से काम दिखाया गया है। लेकिन भाजपा के कई नेताओं ने इन सर्वे के बाद दावा किया है कि ”यह चुनाव भाजपा ही जीत रही है और उसे ४५ से ज्यादा सीटें मिलेंगी”।

सबसे दिलचस्प ब्यान दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी की तरफ से आया है जिन्होंने अभी से ”सफाई” दे दी है।  उन्होंने कहा – ”उन लोगों को अभी कह देता हूँ कि नतीजे वाले दिन ईवीएम को मत कोसना। यह चुनाव हम ही जीत रहे हैं।  ईवीएम को गाली देने वाले अभी सुन लें कि जनता भाजपा को जिताने जा रही है।” भाजपा के जीतने का भरोसा पार्टी सांसद प्रवेश वर्मा ने भी जताया है।

उधर सर्वे के मुताबिक एबीपी-सी वोटर ने आप को ४९-६३, भाजपा को ५-१९ और कांग्रेस को ०-४ सीटें, रिपब्लिक-जन की बात ने रामशा ४८-६१, ९-२१, ०-१, इण्डिया न्यूज़-नेता ने क्रमशा ५३-५७, ११-=१७, ०-२, टाइम्स नाउ-आईपीएसओएस ने ४४, २६, ०, टीवी ९-सिसरो ने ५४, १५, १, न्यूज़ एक्स-पोल्स्टर ने ५०-५६, १०-१४, ० दिए हैं। पोल आफ पोल में यह आंकड़ा क्रमशा आप को ५३, भाजपा को १५ और कांग्रेस को ०२ सीटें दी गयी हैं।

भाजपा नेताओं के अचानक दावे शुरू करने और तीन बजे के बाद मतदान में अचानक आई ”तेजी” से अब कई कयास लगने शुरू हो गए हैं। विपक्ष के नेताओं को भी इससे ”आशंका” होने लगी है।