नक्सलियों के हमले में मीडिया कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके की घटना, २ जवान भी शहीद

एक बड़ी घटना में छत्तीसगढ़ में नक्सली माओवादियों ने मंगलवार को एक मीडिया कर्मी और २ जवानों की हत्या कर दे है। तहलका की जानकारी के मुताबिक यह हमला दूरदर्शन की वहां रिपोर्टिंग करने गयी टीम पर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक माओवादियों ने यह हमला छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित इलाके बॉडर ( दंतबाड़ा) के इलाके में किया है। जब दूरदर्शन की टीम और सुरक्षा कर्मी नीलवाया के जंगलों में थे तो घात लगाकर उनपर हमला किया गया।  इस हमले में दूरदर्शन के कर्मी समेत तीन लोगों की मौत हो गयी है।
पता चला है कि दूरदर्शन के कैमरामैन अम्बुश में फंस गए और नक्सलियों ने उनकी हत्या कर दी।  कहा गया है कि दूरदर्शन की टीम मुख्यमंत्री रमन सिंह के चुनावी कार्यक्रम की कवरेज करने गयी थी जब यह हमला हुआ। उन्हें गोली लगी जिससे उनकी मौत हो गयी।
शहीद डीडी कैमरामैन की पहचान अच्युत्यानन्द साहू के रूप में हुई है। दो सुरक्षा कर्मी घायल भी हुए हैं।
इस हमले के ज्यादा ब्योरे की जानकारी है।