देश में लोकतंत्र को कुचलकर तानाशाही थोप दी है : राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र को कुचलकर तानाशाही चल रही है। लखीमपुर खेरी में किसानों के साथ हुई घटना की कड़ी निंदा करते हुए राहुल ने घोषणा की है कि वे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आज लखीमपुर जा रहे हैं। उधर उत्तर प्रदेश प्रशासन ने राहुल को राज्य में आने की अनुमति देने से इंकार कर दिया है। उधर किसानों से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने पिछले 48 घंटे से जेल में बंद हुआ है।

राहुल ने सवाल किया कि कोई उन्हें नहीं बता रहा कि उन्हें  किसानों से मिलने जाने से  क्यों रोका जा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जिन्होंने मर्डर किया वे भाग कर निकल रहे हैं और जो किसानों की पीड़ा साझा करना चाहते हैं उन्हें रोका और गिरफ्तार किया जा रहा है। राहुल ने इसके लिए प्रियंका गांधी का नाम लिया और कहा कि कांग्रेस महासचिव बहुत बहादुरी से वहां हैं।

कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि भाजपा ने मंत्री और उनके बेटे के खिलाफ तो कुछ नहीं किया है, दूसरे लोगों को जेल में बंद कर रही है। किसानों से मिलने जाने से भी सिर्फ हमें ही रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे आज लखीमपुर खेरी किसानों से मिलने जा रहे हैं और उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बधेल भी होंगे।

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा – ‘भूमि अधिग्रहण किसानों पर पहला हमला था और कृषि कानून देश के किसानों पर दूसरा आक्रमण है। विरोध कर रहे किसानों का जीप के नीचे कुचला जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखीमपुर खीरी की घटना पर कुछ नहीं बोला है। आरोपी मंत्री और उनके बेटे पर कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है।”

लखीमपुर खेरी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किये जाने के बाद वहां जाने की  दूसरे बड़े नेता होंगे। राहुल गांधी ने आज पीएम मोदी पर हमला करते  हुए कहा – कल प्रधानमंत्री लखनऊ में थे, ‘लेकिन लखीमपुर खेरी नहीं जा पाए। ठीक से पोस्टमार्टम नहीं किया जा रहा है। आज हम 2 मुख्यमंत्रियों के साथ लखीमपुर खेरी जाकर उन परिवारों से मिलने की कोशिश करेंगे।’

बता दें कि उत्‍तर प्रदेश प्रशासन ने राहुल गांधी को लखीमपुर जाने की अनुमति नहीं दी है। उन्‍हें नोएडा में भी रोकने की पूरी तैयारी हो गई है। देखना है कि राहुल गांधी का वहां जाने का अब वहां जाने का अब क्या कार्यक्रम बनता है।