देश में कोविड-19 से एक ही दिन में 1129 की मौत, कुल संक्रमित 12 लाख के पार

भारत में कोविड-19 के अब तक के सबसे बड़े आंकड़े में पिछले 24 घंटों में देश में 1,129 लोगों की जान चली गयी और रेकॉर्ड 45,720 नए मामले सामने आये हैं। इस तरह देश में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 12 लाख के पार चली गयी है।
देश में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 45,720 नए मामले सामने आने के बाद गुरुवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 12 लाख के को पार कर गई। वहीं 1,129 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 29,861 हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में तीन दिन के ही भीतर कोविड-19 के मामले 11 लाख से सीधे 12 लाख से आगे निकल गए हैं। मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब केविड-19 के कुल  12,38,635 मामले हो गए हैं जिनमें से 7,82,606 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
देश में आजकी तारीख में 4,26,167 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है। देश में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर अभी 63.18 प्रतिशत है।  पिछले 24 घंटे में जिन 1,129 लोगों की मौत हुई है, उनमें से सबसे अधिक 518 तमिलनाडु से, जबकि महाराष्ट्र के 280, आंध्र प्रदेश के 65, कर्नाटक के 55, पश्चिम बंगाल के 39, उत्तर प्रदेश के 34, दिल्ली के 29, गुजरात के 28, मध्य प्रदेश के 14, जम्मू-कश्मीर के 10, तेलंगाना और झारखंड के 9-9, हरियाणा में 8, असम, पंजाब और राजस्थान के 6-6, ओडिशा के 5, गोवा और उत्तराखंड में दो-दो, केरल, पुडुचेरी, त्रिपुरा और चंडीगढ़ में एक-एक व्यक्ति की जान गयी है।