देश में कोविड-19 के मामले 11 लाख के पार, सिर्फ तीन दिन में आये एक लाख नए संक्रमित

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 11 लाख के पार हो गया है। पिछले सिर्फ तीन  दिन में एक लाख नए संक्रमित सामने आये हैं जिससे संकेत मिलता है कि कोविड-19  बहुत तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 27,497 हो गई है। शोधकर्ताओं के अध्ययन से यह भी जाहिर हुआ है कि भारत में ”कम्युनिटी ट्रांसमिशन” हो गया  है, हालांकि सरकार ने इसे लेकर आधिकारिक रूप से अभी कोई पुष्टि नहीं की है।
आंकडों के मुताबिक सोमवार सुबह तक कोरोना संक्रमण के मामलों में अब तक की सबसे बड़ा उछाल आया है। देश में पहली बार 24 घंटे में कोरोना वायरस के 40,425 नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 11 लाख को पार कर गया है।
पिछले तीन दिन में ही कोविड-19 के मामले 10 लाख से 11 लाख के पार पहुंच गए। आंकड़ों के मुताबिक मुताबिक देश में लगातार पांचवे दिन कोविड-19 के 30,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। वहीं, उपचार के बाद संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या भी सात लाख से अधिक हो गई है।
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 681 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 27,497 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 11,18,043 हो गए जिनमें से 3,90,459 लोगों का उपचार चल रहा है और 7,00,087 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमित हुए लोगों में विदेशी भी शामिल हैं।
अब देश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 लाख से ज्यादा हो गई है। इनमें से 6.87 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। 2.45% मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि  3.80 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। अमेरिका का डेथ रेट सबसे ज्यादा 4.21 फीसदी है। ब्राजील में अब तक 3.93 फीसदी मरीजों की जान जा चुकी है।