देश भर में गणतंत्र दिवस की धूम, राष्ट्रपति ने तिरंगा फहराया, देश की सैन्य ताकत की मिली झलक

देश भर में आज 72वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में हुआ जहाँ राजधानी के राजपथ पर भारत की सैन्य ताकत और संस्कृति की झलक देखने को मिली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरंगा फहरा कर रिपब्लिक डे परेड कार्यक्रम की शुरुआत की।

रिपब्लिक डे परेड में तीन सेनाओं की ताकत के साथ अलग-अलग राज्यों, मंत्रालयों, सुरक्षाबलों की झांकियां भी देखने को मिलीं। पहली बार लड़ाकू विमान राफेल ने परेड में हिस्सा लिया और पूरी दुनिया को अपना दम दिखाया। राफेल की गर्जन से पूरा आसमान गूंज गया।

परेड का मुख्य आकर्षण सैन्य ताकत, राज्यों की अलग-अलग संस्कृति, बांग्लादेश का 122 सदस्यों का कॉन्टिनजेन्ट, स्कूलों के बच्चों की ओर से पेश कार्यक्रम रहा। उत्तर प्रदेश की झांकी में राम मंदिर की झलक दिखाई दी जबकि पंजाब की झांकी गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित रही।

राजपथ पर गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम शानदार तरीके मनाया गया भले कोरोना के कारण भीड़ कम रही। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरंगा फहरा कर रिपब्लिक डे परेड कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी आउटर अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर को प्रदर्शित किया गया। रिपब्लिक डे परेड का समापन 900 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरने वाले एक राफेल विमान के आसमान पर ‘वर्टिकल चार्ली’ बनाने के साथ हुआ। विमान को शौर्य चक्र विजेता हरकीरत सिंह उड़ा रहे थे।