देश को आरएसएस चला रहा है, कहा सांसद सावित्री बाई फुले ने

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा देने के बाद सांसद सावित्री बाई फुले ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश को आरएसएस चला रहा है।
उन्होंने रविवार को रमाबाई अम्बेडकर रैली स्थल में एक जनसभा में कहा कि जब वह भाजपा में थी तो उन्हें लोक सभा के अन्दर अपने मन की बात बोलने नहीं दी जाती थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक़ उन्होंने कहा कि कई मंत्रियों, सांसदों और आरएसएस प्रमुख द्वारा सुनने को मिलता कि राष्ट्र निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब द्वारा लिखे गए संविधान को बदला जाएगा।
उन्होंने कहा कि आरक्षण समाप्त करने की बात हो रही है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर संविधान की प्रतियों को जलाया गया।
“हम अपना हक मांगेंगे नहीं बल्कि छीन लेंगे. साथ ही फूले ने कहा कि पिछले कई सालों से वह भारतीय संविधान और आरक्षण बचाने के लिए सामाजिक आन्दोलन चला रही हैं, जिससे समाज के पिछड़े वर्ग, दलित वर्ग एवं अल्पसंख्यक समाज को सामाजिक न्याय मिल सके।”
उन्होंने बताया कि वह कई सालों से संविधान में दिए गए आरक्षण को सम्पूर्ण रूप से लागू करने की मांग करती आ रही हैं।
सावित्री बाई फुले ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है।