देश के कई हिस्सों में भूकंप, पीओके के मीरपुर में ५ की मौत

एपिसेंटर पाकिस्तान और तीव्रता ६.३ रही

देश के कई हिस्सों में मंगलवार शाम करीब ४.३१ बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। भूकंप का एपिसेंटर पाकिस्तान बताया गया है। जम्मू कश्मीर में भी यह तेज झटके महसूस किये गए हैं। अभी तक भारत में कहीं से जान-माल के नुक्सान की कोइ खबर नहीं मिली है हालाँकि पाकिस्तान में भूकंप के नुक्सान की खबर है। वहां कई जगह सड़कों में दरारें आ गयी हैं और वाहन पलट गए हैं। वहां बड़े पैमाने पर नुक्सान की खबर है।  पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) के मीरपुर में ५ लोगों की मौत होने की खबर है। यह तादाद और ज्यादा होने की आशंका है।

पाकिस्तान में कई भवन और घर गिर गए हैं। कम से कम १०० लोगों के घायल होने की खबर है। वहां नुक्सान ज्यादा हो सकता है। कई घर गिर गए हैं और आशंका जताई गयी है कि कई लोगों की जान भी गयी है।

झटके दो बार महसूस किये गए। पाकिस्तान का जाटलान रहा भूकंप का केंद्र। पंजाब में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 नापी गई। भूंकम्प का ख़तरा महसूस करते ही लोग घरों से बाहर निकल आये।

भूकंप के झटकों का असर दिल्ली एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब में भी महसूस किये गए। पाकिस्तान सीमा से सटे जम्मू कश्मीर के राजौरी और पूंछ के हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर और बटाला आदि में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए।

हिमाचल के ऊना, कांगड़ा, धर्मशाला, चंबा, आदि जगहों पर भूकंप के झटकों को महसूस किया गया।
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम को ४.३२ बजे के आसपास झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। खबरों के मुताबिक, भूकंप के झटके इस्लामाबाद में भी महसूस किए गए।

India Met. Dept.
@Indiametdept
Earthquake of Magnitude:6.3, Occurred on:24-09-2019, 16:31:58 IST, Lat:32.9 N & Long: 73.7 E, Depth: 40 Km, Region: Pakistan – India (J & K ) Border region