देशभर में बंद के तहत किसानों का प्रदर्शन जारी, किसानों ने रेलवे ट्रक, हाईवे, सहित कई जगहों पर चक्का जाम किया

केंद्र सरकार के तीन नए कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ शुक्रवार, 26 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का आह्वान किया है। कई राज्यों के किसान नवंबर से प्रदर्शन कर रहे हैं।  आंदोलन पहले से थोड़ा थम जरूर गया है,  हालांकि, किसान संगठनों ने प्रदर्शन का अलग-अलग तरीका निकाला है।

किसानों का प्रदर्शन बंद के तहत जारी है।  पंजाब-हरियाणा में ज्यादातर रेल सेवाएं ठप हो गई हैं। हरिद्वार-दिल्ली हाईवे सहित देश में कई जगहों पर किसानों ने चक्का जाम किया है।

किसानों ने सुबह में ग़ाज़ीपुर के पास NH 9 बंद कर दिया है। इसके पहले कुछ दिन पहले  पुलिस ने ये रास्ता खोला था। पर अब किसानों के रास्ते बंद करने के बाद पुलिस ने भी बैरीकेड लगा दिए हैं। बंद के चलते दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर को पुलिस ने बंद कर दिया गया था।