देशभर में आज पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और जीएसटी की खामियों के खिलाफ बंद

देश के परिवहन और व्यापारिक संगठनों ने आज पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की खामियों के खिलाफ भारत बंद का ऐलान किया है। यह बंद आज सुबह 6 बजे से शुरू होकर शाम 8 बजे तक चलेगा।

कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स ने (जीएसटी) नियमों की समीक्षा की मांग करते हुए यह बंद किया जा रहा है। वहीं, इस बंद से जुड़े कारोबारी, ई-वे बिल और तेल की बढ़ती कीमतों का विरोध भी कर रहे है।

इस बंद में करीब 8 करोड़ छोटे कारोबारी शामिल रहेगे। और देश के करीब 1 करोड़ ट्रांसपोर्टर और लघु उद्योग और महिला उद्यमियों भी इस बंद मे मौजूद होगी।

इस बंद ने पूरे देश के बाजार बंद रहेंगे और कोई भी व्यापारिक गतिविधियां नहीं होंगी। बताया जा रहा है इस बंद में देश के सभी राज्यों के ज्यादातर व्यापारिक संगठन शामिल हो रहे हैं।

गौरतलब है, हाल ही में जीएसटी यानी गुड्स एंड सर्विसेज़ टैक्स एक्ट में किए गए संशोधन किए गए हैं, जिसके खिलाफ ये बंद किये जा रहे हैं। देशभर में बाजारें और सड़को पर बंद का असर दिखना शुरू  हो गया है, कई शहरो में बाज़ार और सड़के सूनी है।