दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप के हलके झटके  

राजधानी क्षेत्र दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार देर रात करीब 10.37 बजे भूकंप के हलके झटके महसूस किये गए। झटकों की तीब्रता 3.7 बताई गयी है। भूकंप का केंद्र हरियाणा का झझर था। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ में भी हलके झटके लोगों ने महसूस किए।
यह झटके 10.37 बजे महसूस किये गए। घरों में बैठे लोगों  बिस्तर और सोफों में कम्पन महसूस किया जो करीब 3-4 सेकण्ड तक रहा। अभी तक किसी नुक्सान की कोई जानकारी नहीं है। यह झटके हलके थे।
भूकंप का केंद्र हरियाणा का झझर था और झटकों की रिक्टर स्केल पर तीब्रता 3.7 बताई गयी है। दिल्ली के अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस हुए। इसके अलावा हरियाणा के रोहतक और चंडीगढ़ में भी लोगों ने बताया कि उन्होंने हलके झटके महसूस किये।