दिल्ली, राजस्थान में भूकंप के झटके

देश के कुछ हिस्सों में गुरुवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। यह झटके राजधानी दिल्ली में भी महसूस किये गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 बताई गयी है। भूकंप का केंद्र राजस्थान का सीकर क्षेत्र बताया गया है।

भूकंप के झटके महसूस करते ही कई जगह लोग डरकर घरों से बाहर निकल आये। झटके दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किये गए। नोएडा, गाजिअबाद और गुरुग्राम में भी झटके महसूस कर लोग घरों से बाहर निकल आये।
भूकंप का केंद्र राजस्थान का सीकर बताया गया है। यह झटके देर रात करीब 11.53 बजे आए। अभी तक किसी जान-माल के नुक्सान की खबर नहीं है। और विवरण का इन्तजार है।