दिल्ली में २ बजे तक २७.९ फीसदी मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार सुबह ८ बजे मतदान शुरू हो गया। दोपहर दो बजे तक मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। मतदान केंद्रों पर लोग वोट डालने पहुँच रहे हैं। हालांकि अभी तक मतदान की रफ़्तार धीमी दिखी है। यह रिपोर्ट लिखे जाने (२ बजे) एक २७.९ फीसदी मतदान हुआ है।

एक जगह कांग्रेस नेता अलका लाम्बा ने आप के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। लाम्बा का आरोप है कि इस वयक्ति ने उनसे अभद्रता की।कुलमिलाकर चुनाव मतदान शांतिपूर्ण रहा है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सीएम केजरीवाल, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मनोज तिवारी, मेनका गांधी, मीनाक्षी लेखी, मनीष सिसोदिया सहित कई दिग्गजों ने अभी तक अपने मताधिकार का उपयोग किया है।

इस चुनाव में केजरीवाल के नेतृत्व में आप अपनी सरकार के कामकाज के नाम पर वोट मांग रही है जबकि विपक्षी भाजपा और कांग्रेस भी मैदान में डटे हैं। भाजपा ने चुनाव को अलग रंग देने की कोशिश की हालांकि, नतीजों से पता चलेगा, इसका कितना असर हुआ।

कुल ७० सीटों में से पिछली बार आप ने ६७ सीटें जीतकर भाजपा और कांग्रेस को समेत दिया था।

मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा की गयी है। शाहीन बाग़ इलाके में मतदातों की लंबी  कतार दिखी है। कमोवेश सभी नेताओं ने मतदाताओं से जनता से अपने मताधिकार के इस्तेमाल की अपील की है। अभी तक (१२ बजे) तक १८ फीसदी मतदान हुआ है।