दिल्ली में भूकंप के झटके, ३.५ की तीव्रता

दिल्ली में रविवार को दोबारा भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। यह झटके करीब १.४५ बजे महसूस किये गए। दिल्ली में अप्रैल में भी दो बार भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। इनका एपिसेंटर नई दिल्ली के पास ही था।

यह झटके तेज थे और लोगों ने इन्हें साफ़ तौर पर महसूस किया। कुछ लोग घबराकर बालकानी में आ गए। अभी यह जानकारी मिली है कि इनकी तीव्रता ३.५ थी। दिल्ली एनसीआर में यह झटके आये हैं। इनका एपिसेंटर नई दिल्ली के पास ही था।

रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता ३.५ थी इससे लोगों ने इन्हें साफ़ तौर पर महसूस किया। यह तीसरी बार है कि पिछले एक महीने में दिल्ली की धरती भूकंप से हिली है।

यह झटके १३ और १४ अप्रैल को लगातार दो दिन आये थे।