दिल्ली में भूकंप के झटके, तीव्रता २.२

मई में दिल्ली में शुक्रवार को दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। हालांकि, इसकी तीव्रता काम थी जिससे लोगों को इनका अहसास नहीं हुआ। इनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर २.२ बताई गयी है और इनका केंद्र दिल्ली का पीतमपुरा का क्षेत्र था। यह झटके ११.२८ बजे महसूस किये गए।
इससे पहले अप्रैल में भी लगातार दो दिन भूकंप के झटके दिल्ली में महसूस किये गए थे। उनका केंद्र भी दिल्ली ही था। इससे लोगों में चिंता भी पसर रही है। भूकंप में किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इतनी काम तीव्रता के भूकंप को खतरनाक की श्रेणी में नहीं माना जाता है।
याद रहे १० मई को भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। उस दिन दिल्ली में आंधी-तूफान भी आया था। तब इन झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर ३.५ मापी गई थी। कोरोना संकट के बाद लॉकडाउन के दौरान  दिल्ली में चौथी बार भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। पहले दिल्ली में अप्रैल में लगातार दो दिन भूकंप के झटके लगे थे।