दिल्ली में भी बर्ड फ्लू की दस्तक, संजय झील की सभी बतखें मारीं

दिल्ली, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई।  इसके साथ ही अब तक दस राज्य एवियन इंफ्लूएंजा या बर्ड फ्लू की चपेट में आ चुके हैं। दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 से चार, संजय झील से तीन और द्वारका से एक मृत पक्षी का सैंपल भोपाल लैब भेजा गया था। सभी आठों सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद संजय झीकल की सभी बत्तखों को मारने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिल्ली सरकार ने डिब्बाबंद चिकन पर भी रोक लगा दी है।
उत्तराखंड में देहरादून और कोटद्वार में मरे पक्षियों में फ्लू की पुष्टि हो गई है। वहीं महाराष्ट्र के परभणी, मुंबई, ठाणे, बीड और डपोली में पक्षियों की मौत की वजह बर्ड फ्लू ही है। परभणी में अकेले 80 हज़ार मुर्गियों को मार दिया गया है।
इससे पहले यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल, हरियाणा और केरल में भी इस बीमारी की पुष्टि हो चुकी है।