दिल्ली में भीषण आग, ४३ की मौत

कई लोग घायल, अस्पतालों में भर्ती किये गए, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

राजधानी दिल्ली में रविवार तड़के भीषण आग लग जाने से मरने वालों की संख्या ४३ हो गयी है।  मरने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती है। फिल्मीस्तान इलाके की  अनाज मंडी में एक फैक्टरी में लगी आग में अभी भी काफी लोग भीतर फंसे हैं। आग बुझाने का कार्य अब रुक गया है और एमसीडी अब मलबा हटाने का काम शुरू करेगी। मरने वालों में ज्यादातर मजदूर बताये गए हैं जो वहां सोये थे। अभी तक ५६ लोगों को बचाया गया है।
जानकारी के मुताबिक बचाव और राहत कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। दिल्ली पुलिस ने ४३ लोगों के मरने की पुष्टि की है। ज्यादातर लोगों की मौत धुएं में दम घुटने से हुई है। जानकारी के मुताबिक जिन लोगों को बचाया गया है उनमें भी कई बहुत बुरी तरह जल चुके हैं। सफ़दरजंद अस्पताल में ही भर्ती लोगों की संख्या काफी है।

जानकारी के मुताबिक जो लोग भीतर फंसे हैं उनके बचने को लेकर आशंका जताई जा रही है, जिससे मरने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती है। करीब ३० फायर टेंडर आग बुझाने में लगे रहे । जहाँ आग लगी वहां जगह काफी संकरी है। आसपास के काफी मकानों को खाली करवा लिया गया है।

आग तीन मकानों में लगी जिनमें प्लास्टिक और बेकरी का काम चल रहा है। दिल्ली के मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि जब उन्हें सूचना मिली तो यह नहीं बताया गया जहाँ आग लगी है उसमें लोग भी फंसे हैं। बताया कि अनाज मंडी में आग लगी लेकिन उसमें लोग भी फंसे हैं। उनके मुताबिक ५६ लोगों को बहार निकाला गया है। बहुत से लोगों की मौत अस्पताल में जाकर हुई। मलबे से कुछ लोग निकल सकते हैं।

बहुत से लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है। करीब चार घंटों के आपरेशन के बाद जाकर इन लोगों को बाहर निकाला जा सका।

अभी तक ४३ लोगों की मौत की पुष्टि आधिकारिक रूप से की जा चुकी चुकी है। कई लोग बुरी तरह जल चुके हैं जिनकी हालत गंभीर है। मरने वालों की सही संख्या बाद में ही पता चलेगी। आग छठी मंजिल में लगी जिससे कई लोग ऊपर ही फंसे रह गए।