दिल्ली में फिर ‘आप’ की सरकार  

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ५८ सीटों के साथ बड़ी बढ़त ले रही है जिससे तय है कि राजधानी में फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। आप के सभी बड़े नेता बढ़त बनाये हुए हैं जबकि भाजपा के कई नेता पीछे चल रहे हैं। अभी तक आप ५८ सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा १२ सीटों पर। कांग्रेस के खाते में एक भी सीट नहीं आती दिख रही है।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, जो काफी देर तक पीछे चल रहे थे, अब ११ राउंड के बाद अजय बढ़त लेते दिख रहे हैं। अभी तक ७० सीटों पर रुझानों को देखते हुए आप ५९ और भाजपा ११ सीट पर आगे दिख रहे हैं। इस तरह आप लगातार बहुमत से कहीं आगे चल रही है  जिससे साफ है कि उसकी सरकार दोबारा बनने जा रही है। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बढ़त के साथ आगे हैं।
भाजपा ने जैसा सघन चुनाव अभियान चलाया उसी का नतीजा दिख रहा है कि वह १० से आगे निकलने में सफल रही है अन्यथा चुनाव के शुरू में भाजपा आप से कहीं पीछे दिख रही थी। कांग्रेस शुरू से ही इस चुनाव में कहीं दिख रही थी और माना जा रहा था कि उसने अपने वोट आप को ”ट्रांसफर” करवाया है।
पिछले चुनाव में ७० में से आप को ६७, भाजपा को ३ और कांग्रेस को शून्य सीटें मिली थीं। इस बार कांग्रेस का वोट आप को जाने से उसका बटबारा नहीं हो पाया जिससे भाजपा को नुक्सान हुआ है।