दिल्ली नगर निगम उपचुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप की दौर

चुनाव 28 फरवरी को है

दिल्ली नगर निगम  में होने वाले उपचुनाव की पांचों सीटों को लेकर दिल्ली की सियासत में आरोप –प्रत्यारोप का दौर चल रहा हो पर, ये उपचुनाव आगामी साल 2022 में होने वाले नगर निगम चुनाव की पठकथा और रूप रेखा तैयार कर रहे है। बताते चले चुनाव 28 फरवरी को है। इस उपचुनाव में आप औप भाजपा के बीच मुकाबला है। कांग्रेस भी जोर -आजमाइस  और पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में है।

उपचुनाव में इस बार बिजली –पानी और सड़कों के निर्माण के अलावा कोरोना को भी चुनावी मुद्दा बनाया गया है। आप पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का कहना है कि आप पार्टी ने जो भी वादें किये है, उनको हर हाल में पूरा किया है। दिल्ली में बिजली –पानी फ्री में दी जा रही है। जो किसी भी राज्य में नहीं दी जा रही है।दिल्ली में महिलाओं को बसों में फ्री में यात्रा जैसी सुविधायें दी जा रही है।जिससे जनता का विश्वास आप पार्टी के प्रति बढ़ा है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरीष गौतम का कहना है कि उपचुनाव की पांचों सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रहे है। कांग्रेस की ओर जनता रूख बढ़ा है। भाजपा की मंहगाई और आप पार्टी के झूठे वादों से जनता तंग आ चुकी है। अमरीश गौतम का दावा है कि इस उपचुनाव में कांग्रेस के परिणाम चौकाने वाले साबित होगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता का कहना है कि दिल्ली की जनता जानती है, कि आप पार्टी ने दिल्ली में विकास नहीं किया है। कोरोना काल में भाजपा के कार्यकर्ताओं से लेकर आला कामान जो देश की सेवा की है।और देश को सही मायने में भाजपा आगे ले जाने के लिये काम कर रही है। उनका कहना है कि कांग्रेस और आप पार्टी के पांचों प्रत्याशियों को चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा।