दिल्ली के जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा संसद में एनसीटी एक्ट से संबंधित एक बिल के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप पार्टी के सांसद, विधायक, मंत्री, पार्षद व अन्य सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे।

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने प्रेसवार्ता को संबोधित कर कहा कि, “केंद्र सरकार इस विधेयक को लाकर दिल्ली की सरकार को कमज़ोर करना चाहती है। यदि यह विधेयक पास होता है तब सारी शक्तियां उपराज्यपाल के पास होंगी।

हाल ही में हुए दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा व लगातार लोग आप का समर्थन कर रहें है। जिसके चलते भाजपा परेशान है। और इसीलिए वह इस विधेयक को लाकर दिल्ली पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रही है।“

यह बिल साफतौर पर उपराज्यपाल को मिलने वाली शाक्तियों को बढ़ाता है। केंद्र सरकार द्वारा यह बिल लाने के उपरांत किसी भी प्रकार के बिल या फिर कानून बनाने के लिए दिल्ली सरकार को उपराज्यपाल से अनुमति की आवश्यकता होगी।

आपकों बता दें, आम आदमी पार्टी (आप) के साथ-साथ कांग्रेस भी लगातार इस बिल का विरोध कर रही है। व इस बिल के विरोध में कांग्रेस भी बुधवार को प्रदर्शन करेगी।