दिल्ली एम सी डी चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज

दिल्ली नगर निगम के चुनाव को लेकर भले ही तीन महीने का समय बचा है, पर दिल्ली की सियासत में गर्माहट महसूस की जा रही है। आज दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें आगामी दिल्ली नगर निगम के चुनाव को लेकर चर्चा की गयी।

कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की उपेक्षापूर्ण नीतियों के कारण दिल्ली में विकास कार्य बंद सा पड़ा है। दिल्ली में कोरोनाकाल में लोगों को सही इलाज नहीं मिला है। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई है।

इन्ही तामाम मुद्दों पर बैठक पर चर्चा की गयी है। ताकि दिल्ली में भाजपा में अपने दमखम के साथ चुनाव लड़े और जीत हासिल कर सके।

वहीं दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के नेता सुरेश कुमार का कहना है कि दिल्ली में आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। क्योंकि दिल्ली में कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम में भाजपा और दिल्ली में आप पार्टी की सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता देख चुकी है। इसलिये जनता कांग्रेस पार्टी को मौका देगी।

कांग्रेस और भाजपा को आड़े हाथो लेते हुये आप पार्टी के नेता व परिवहन मंत्री गोपाल राय का कहना है कि, दिल्ली में हमारी सरकार ने जो विकास किया है और बिजली-पानी की निशुल्क सुविधा दी है उससे जनता , खासकर गरीब लोगों को बहुत लाभ पहुंचा है। साथ ही दिल्ली में महिलाओं को बस में फ्री सुविधा देने से भी आप पार्टी की लोकप्रियता बढ़ी है।