दलित स्कॉलर तेलतुंबडे गिरफ्तार

महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में हैं आरोपी

महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में आरोपी आनंद तेलतुंबडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुणे पुलिस ने दलित स्कॉलर तेलतुंबडे को शनिवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को पुणे सेशन कोर्ट ने आनंद की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। पुणे सत्र न्यायालय ने शुक्रवार को तेलतुंबडे के खिलाफ पर्याप्त सामग्री का हवाला देते हुए गिरफ्तारी से पहले जमानत अर्जी देने से इनकार कर दिया था।

एडिशनलर सेशन जज किशोऱ वडाने ने फैसला सुनाने के दौरान कहा था कि ‘मेरे विचार में जांच अधिकारी द्वारा अपराध के कथित मामले में वर्तमान अभियुक्त की संलिप्तता दर्शाने के लिए पर्याप्त सामग्री एकत्र की गई है।  इसके अलावा वर्तमान आरोपी के संबंध में जांच बहुत महत्वपूर्ण चरण में है। रिपोर्ट के मुताबिक आनंद तेलतुंबडे को मुंबई के विले पार्ले पुलिस स्टेशन में रखा गया है। बता दें कि कुछ महीने पहले पुणे पुलिस ने तेलतुंबडे के गोवा स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी, जिसमें पुलिस को आनंद के पास से कई महत्वपूर्ण सबूत मिले थे।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा २०१७ में कोरेगांव भीमा हिंसा के सिलसिले में उनके खिलाफ एफआईआर को रद्द करने की याचिका खारिज करने के बाद तेलतुंबडे ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुणे की अदालत का दरवाजा खटखटाया था।