दत्तात्रेय होसबले आरएसएस के नए सरकार्यवाह बनाये गए

भैयाजी जोशी की जगह दत्तात्रेय होसबले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नए सरकार्यवाह चुने गए हैं। होसबले को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में शनिवार को नया सरकार्यवाह बनाया गया। उधर राम माधव को भाजपा से वापस आरएसएस में बुला लिया गया है। कुछ महीने पहले एक  बदलाव में माधव को भाजपा के महासचिव पद से मुक्त कर दिया गया था।
होसबले को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की शनिवार को नागपुर में हुई बैठक में नया सरकार्यवाह बनाया गया। कुछ दिन से संघ में बदलाव की चर्चा थी। होसबोले भैयाजी जोशी की जगह लेंगे जो 11 साल से जयादा समय से  इस पद पर थे। हर बार की तरह इस बार भी सरकार्यवाह का चयन निर्विरोध ही हुआ।
होसबले कर्नाटक के शिमोगा के रहने वाले हैं और 1973 में वे संघ से जुड़े थे। बेंगलोर यूनिवर्सिटी से उन्होंने अंग्रेजी में एमए किया और इसके बाद वे कर्नाटक में छात्र संगठन एबीवीपी के प्रदेश संगठन मंत्री रहे।
बाद के सालों में होसबोले एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री और सह संगठन मंत्री बने। साल   2002-03 में संघ के अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख बनाये गए जबकि 2009 में उन्हें सह सर कार्यवाह बनाया गया था।
इस बीच राम माधव को भाजपा से वापस आरएसएस में बुला लिया गया है। कुछ महीने पहले एक बदलाव में माधव को भाजपा के महासचिव पद से मुक्त कर दिया गया था।