दक्षिण अफ्रीका को ३९५ रन का लक्ष्य

महज ११ रन पर खो दिया है एक विकेट, भारत मजबूत

पहले टेस्ट मैच के छोटे दिन भारत ने मैच जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीका को ३९५  रन का लक्ष्य दिया है। भारत ने दूसरी पारी आज का खेल ख़तम होने से कुछ ओवर पहले विकेट पर ३२३ रन बनाने के बाद घोषित कर दी। हालाँकि दूसरी पारी में दवाब में खेलते हुए दक्षिण अफ्रिका ने ख़राब रोशनी के कारण पहले ख़त्म हुए खेल तक एक विकेट पर ११ रन ही बनाये हैं।

एल्गर जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए हैं। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। चौथे दिन सुबह  दक्षिण अफ्रीका टीम पहली पारी में ४३१ रन पर आउट हो गई। इसके बाद भारत ने दूसरी पारी ४ विकेट पर तेज गति से ३२३ रन बनाकर घोषित कर दी। टीम इंडिया ने पहली पारी ५०२ रन बनाकर घोषित की थी।

दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत के लिए ३९५ रन का लक्ष्य मिला। जवाब में दक्षिण अफ्रीका के ओपनर्स एडेन मार्कराम और थिउनिस डी ब्रुईन दूसरी पारी में क्रीज पर हैं। डीन एल्गर सिर्फ २ रन बनाकर जडेजा की गेंद पर पगवाधा हो गए।

इससे पहले ओपनर रोहित शर्मा ने लगातार दूसरी पारी में शतक लगाकर विश्व रेकॉर्ड बनाया। वे १२७ रन बनाकर आउट हुए। वे बतौर ओपनर पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। रोहित एक टेस्ट में सबसे ज्यादा १३ छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने पाकिस्तान के वसीम अकरम का रेकॉर्ड  तोड़। अकरम ने १९९६ में जिम्बाब्वे के खिलाफ १२ छक्के लगाए थे। भारतीयों में रोहित के बाद दूसरे नंबर पर नवजोत सिंह सिद्धू हैं। सिद्धू ने १९९४ में लखनऊ में श्रीलंका के खिलाफ ८ छक्के लगाए थे।

चेतेश्वर पुजारा ८१ रन बनाकर आउट हुए। पुजारा का यह २१वां अर्धशतक है। मयंक अग्रवाल ७ रन ही बना सके। कप्तान विराट कोहली ३१ और अजिंक्य रहाणे २७ रन पर नाबाद रहे। जडेजा ने ४० तेज रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने दो विकेट लिए।