तेंदुलकर के कोच आचरेकर का निधन

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और उनके साथी खिलाड़ी विनोद कांबली के गुरु रमाकांत आचरेकर का बुधवार शाम  निधन हो गया। वे ८७ वर्ष के थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके परिवार की एक सदस्य रश्मि दलवी ने इसकी जानकारी दी।
बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर आचरेकर  पर शोक जताते हुए उन्हें  श्रद्धांजलि दी है। सचिन कांबली सहित कई खिलाड़ियों ने अचरेकर के निधन पर शोक जताया है। सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली के अलावा बलविंदर संधू, प्रवीण आमरे, समीर दिगे जैसे क्रिकेटर भी उनके स्कूल आफ क्रिकेट से निकले।
अचरेकर को २०१० में ”पद्म श्री” से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें १९९० में क्रिकेट कोचिंग की अपनी सेवाओं के लिए ”द्रोणाचार्य पुरस्कार” से सम्मानित किया गया था। साथ ही फरवरी २०१० में अचरेकर को भारतीय क्रिकेट टीम के तत्कालीन कोच गैरी कर्स्टन ने ”लाइफ टाइम अचीवमेंट” अवार्ड से सम्मानित किया था।
आचरेकर का जन्म १९३२ में हुआ था। मुंबई के शिवाजी पार्क में युवा क्रिकेटरों को प्रशिक्षित के लिए वह मशहूर रहे हैं। हालांकि सचिन के कोच होने के कारण उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि मिली।