तीरथ सिंह रावत बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री; राजभवन में सादे समारोह में ली शपथ

तमाम कयासों के विपरीत भाजपा ने बुधवार सुबह पूर्व शिक्षा मंत्री तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया और उन्हें भाजपा विधायक दल ने  एक बैठक में अपना नया नेता चुना। इसके बाद शाम 4.15 बजे रावत ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। तीरथ ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वे मुख्यमंत्री बनेंगे।
उत्तराखंड की राज्यपाल ने राजभवन में एक सादे समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। समझा जाता है कि तीरथ की नियुक्ति आलाकमान ने ही की और बाद में विधायक दल ने उनके नाम पर मुहर लगाने की औपचारिकता पूरी की।
इसके बाद तीरथ राज्यपाल से मिले और अपना नियुक्ति पत्र उन्हें सौंपा। इसके बाद शाम 4.15 बजे रावत ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। इससे पहले मंगलवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पौड़ी गढ़वाल से सांसद हैं। उन्हें छह महीने के भीतर अब विधानसभा का चुनाव लड़ना होगा।
उनका कार्यकाल एक साल ही रह पायेगा क्योंकि सरकार पहले ही चार साल पूरे कर चुकी है। भाजपा के प्रेक्षक रमन सिंह भी सुबह विधायक दल की बैठक में उपस्थित थे। फैसले के तुरंत बाद पूर्व  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया के लोगों से कहा कि बैठक में तीरथ सिंह रावत को नया नेता चुना गया है। तीरथ सिंह पार्टी में प्रदश अध्यक्ष, संगठन मंत्री और सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे हैं।