तमिलनाडु के कुड्डालोर में थर्मल पॉवर प्लांट में बॉयलर फटने से चार की मौत, 13 घायल

विशाखापत्तनम फैक्टरी गैस लीक हटना में २ लोगों की मौत के एक दिन बाद ही बुधवार को तमिलनाडु में एक पॉवर प्लांट बॉयलर के फट जाने से ४ लोगों की जान चली गयी है। इस हादसे में १३ लोग घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक इनमे से कुछ की हालत गंभीर है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना तमिलनाडु के कुड्डालोर की है। वहां बुधवार को  थर्मल पॉवर प्लांट में बॉयलर फट गया। इस हादसे में अभी की ख़बरों के मुताबिक ४ लोगों की मौत हो गयी है। हादसे में १३ लोग घायल हुए हैं जिनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई गयी है। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
सरकार ने हादसे में चिंता जताते हुए इसकी जांच के आदेश दिए हैं। मृतकों के परिवारों को राहत राशि की भी घोषणा की गयी। है याद रहे मंगलवार को ही आंध्र प्रदेश की राजधानी विशाखापत्तनम में एक फैक्टरी में गैस लीक से दो कामगारों  की मौत हो गयी थी जबकि चार घायल हो गए थे। सैनॉर लाइफ साइंसेज प्रा लि में घटी थी।