डीजीसीए ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी की अवधि 31 मार्च तक बढ़ाई

विमान नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हाल ही में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के प्रतिबंध को 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है।

डीजीसीए (DGCA) ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। पिछले कुछ दिनों से कोविड के मामले तेजी से बढ़ रहे है, जिसको देखते हुए डीजीसीए ने और एक महीने के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगाने का फैसला किया है।

डीजीसीए के दिशा- निर्देशों के अनुसार ‘भारत से’ और ‘भारत के लिए’ अनुसूचित अंतराराष्ट्रीय यात्राओं को 31 मार्च 2021, रात 11 बजकर 59 मिनट तक के लिए निलंबित किया जा रहा है। जबकी, दिशा- निर्देशों में ये भी स्पष्ट है कि विशेष परिस्थितियों में चुनिंदा जगाहों पर उड़ानों को अनुमति दी जा सकती है।

इससे पहले डोमेस्टिक फ्लाईट्स को उड़ान की अनुमति दे दी गई थी। पर, पहले के मुकाबले इनकी संख्या काफी कम है। कोविड-19 के बदलते हालातों के बीच समय समय पर इसमें बदलाव किए जाते रहे हैं।

गौरतलब है, पिछले साल 23 मार्च से देश में कोरोना महामारी के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन पर रोक लगा दी गई थी।