टोक्‍यो ओलिंपिक: भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद मेडल हासिल किया

शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय हॉकी टीम ने गुरूवार को ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल के बाद, मेडल अपने नाम करके टोक्‍यो ओलिंपिक खेलों में ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली है।

भारतीय खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह ने दो गोल करके भारत के लिए जीत की नींव रखी। उसके बाद हार्दिक सिंह ने भी गोल करके भारत के लिए ऐतिहासिक जीत मे सहयोग किया। फिर हार्दिक सिंह के बाद भारत के लिए तीसरा गोल हरमनप्रीत सिंह ने किया। जिसने मैच को बराबरी पर पर पहुंचा दिया। खेल के तीसरे क्वार्टर में भी भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।

भारत के लिए चौथा गोल दागकर रुपिंदर पाल सिंह भारत को मैच में आगे ले आये। इसके बाद  सिमरनजीत सिंह ने फिर से कमाल दिखाया और तीसरे क्वार्टर में ही गोल दागकर भारत के लिए जीत की उम्मीद जगा दी। मैच में  सिमरनजीत सिंह ने 2 गोल करके कमाल का परफॉर्मेंस दिया।