टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने आत्महत्या की

टीवी एक्टर कुशल पंजाबी का निधन हो गया है। करीब ३७ साल के कुशल ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ़्लैट में कथित तौर पर खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके शव के पास एक सुसाइड नॉट मिला है। उनके अचानक निधन से इंडस्ट्री और उनके फैन अचंभित और दुखी हैं।

छोटे परदे पर उन्हें एक लोकप्रिय एक्टर माना जाता था। उन्होंने २०१५ में एक विदेशी लड़की ऑड्रे डोलहन से विवाह किया था और उनका एक बेटा भी है। कुशल अपने बेटे से बेहद प्यार करते थे और कुछ दिन पहले ही उन्होंने इंस्टा पर बेटे की दिल के इमोजी वाली फोटो शेयर की थी।

ख़बरों के मुताबिक उन्हें किसी तरह का कोइ रोग नहीं था और उन्होंने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उनका शव गुरुवार की रात उनके बांद्रा के घर पर मिला। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कुशल की आत्महत्या की खबर उनके दोस्त एक्टर करणवीर बोहरा और चेतल हंसराज ने की है।

पुलिस ने इसे सुसाइड केस बताया है।  उनके परिजन दोपहर से उनसे संपर्क करने का कोशिश कर रहे थे लेकिन कुशल का फोन नहीं मिल रहा था। रात तक इंतजार करने के बाद वे साढ़े १० बजे कुशल की बिल्डिंग में पहुंचे। परिजन फ़्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर गए जहाँ उन्होंने पाया कि कुशल का शव पंखे से लटक रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक कुशल ने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है। यह रिपोर्ट्स भी हैं कि कुशल आर्थिक तंगी झेल रहे थे। उनके पास काम नहीं था। प्रोफेशनल लाइफ से कथित तौर पर उनकी निजी ज़िंदगी पर असर पड़ रहा था।

कुशल इश्क में मरजावां, देखो मगर प्यार से, कभी हां कभी ना जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं जबकि सलमान खान, ऋतिक रोशन, शाहरुख खान जैसे बड़े स्टार्स के साथ उन्होंने काम किया। कुशल ने ”सलाम-ए-इश्क” में सलमान खान और ”लक्ष्य” में ऋतिक रोशन के साथ बतौर को-स्टार काम किया जबकि शाहरुख खान की फिल्म ”काल” में भी वे दिखे थे।