झारखंड विधानसभा चुनाव ३० नवंबर से ५ चरणों में

मतों की गिनती होगी २३ दिसंबर को

झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गयी है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वहां वोटिंग ३० नवम्बर से शुरू होकर पांच चरणों में २० दिसंबर तक चलेगी। मतों की गिनती २३ दिसंबर को की जाएगी।

पहले चरण का मतदान ३० नवम्बर को, दूसरा ७ दिसंबर को, तीसरा १२, चौथा १६ और पांचवां चरण का मतदान २० दिसंबर का होगा। पहले संभावना थी कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा भी आयोग कर सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। याद रहे साल २०१४ के विधानसभा चुनाव में भाजपा वहां सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। बाद में कुछ दूसरे विधजायकों को तोड़कर उसने अपने साथ मिला लिया था। अब वहां भाजपा की ही सरकार है।

हाल ही में कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दलों के ६ विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं।

कुल ८१ में से भाजपा के वहां ३७, जेएमएम की १९, कांग्रेस के ७ विधायक हैं। आयोग ने झारखंड के साथ दिल्ली विधानसभा के चुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं किया है।

दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल २२ फरवरी को पूरा होगा।

बता दें कि वर्तमान में झारखंड में बीजेपी की सरकार है। साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। हाल ही में महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के चुनाव नतीजे भाजपा के उतने अनुकूल नहीं रहे हैं। हरियाणा में उसे बहुमत ही नहीं मिला जबकि महाराष्ट्र में भी उसकी सीटें २०१४ के मुकाबले १८ घाट गईं। वहां सरकार बनाने का पेंच अभी भी फंसा हुआ है क्योंकि भाजपा की सीटें घटने के बाद उसकी सहयोगी शिव सेना वहां उसपर लगातार सीएम बनाने को लेकर टकराव कर रही है।