ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना से संक्रमित, मैक्स में भर्ती

कांग्रेस से कुछ महीने पहले भाजपा में गए मध्य प्रदेश के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उनकी माता भी कोरोना से संक्रमित पाई गयी हैं जिसके बाद दोनों को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक ज्योतिरादित्य सिंधिया का कोरोना टेस्ट हुआ था जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गयी है साथ ही उनकी माता भी कोरोना से संक्रमित मिली हैं। इसके बाद दोनों को राजधानी दिल्ली राजधानी दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कल ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को भी खांसी और गले में खराश की शिकायत के बाद आज उनका कोरोना का टेस्ट किया गया है। वे खुद ही सोमवार को घर में आईसोलेट हो गए थे।