ज्यादा रियायतों के साथ लॉक डाउन ३० जून तक बढ़ा,  होटल, धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट ८ जून से शर्तों के साथ खुलेंगे

देश में लॉकडाउन की अवधि ३० जून तक बढ़ा दी गयी है। ये पहली जून से ३० जून तक लागू रहेगा, हालांकि अब पहले के मुकाबले ज्यादा रियायतें दी गयी हैं। शर्तों के साथ होटल, धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट ८ जून से खोल दिए जाएंगे। हालांकि सरकार ने शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दी है। गाइडलाइन भी जारी कर दी गयी हैं।

रात नौ बजे से सुबह ५ बजे तक कर्फ्यू रहेगा। लॉकडाउन ५.० की गाइडलाइंस सरकार ने जारी कर दी है। कंटेनमेंट जोन के बाहर सरकार की ओर से चरणबद्ध तरीके से छूट दी गई है।

लॉकडाउन पांच पहली जून से ३० जून तक रहेगा। स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला केंद्र ने राज्यों पर छोड़ दिया है। जुलाई में राज्य इसपर फैसला लेंगे। होटल, धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट ८ जून से खोल दिए जाएंगे। हालांकि सरकार ने शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दी है।

देश भर में रात ९ बजे से सुबह ५ बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। लोग एक राज्य से दूसरे राज्य जा सकेंगे। लोगों को अब पास दिखाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, शॉपिंग मॉल्स और सैलून को भी खोलने की इजाजत दे दी गई है।

लॉकडाउन-५ के एलान से पहले शनिवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम  मोदी से मुलाकात की थी। इसमें लॉकडाउन समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई थी।  पीएम और गृह मंत्री के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात चली। शुक्रवार को भी दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे बैठक हुई थी।

मरने वालों का आंकड़ा ५,००० के पास
देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है। पिछले २४ घंटों में २६५  लोगों की मौत हुई है, जो एक दिन में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है। पिछले एक दिन में सबसे ज्यादा सात हजार ९६४ मामले सामने आए हैं। इतना ही नहीं ११ हजार २६४  लोग एक दिन में ठीक हुए हैं। अब तक ४९७१ लोगों की मौत हो चुकी है।