जोधपुर के लोड़ता गांव में मिले 11 पाकिस्तानी शरणर्थियों के शव, सभी एक परिवार के सदस्य

राजस्थान के जोधपुर के एक गांव में रविवार को 11 पाकिस्तानी शरणर्थियों के शव मिले हैं। जानकारी के मुताबिक यह सभी लोग एक ही परिवार के हैं। इनकी मौत कैसी हुई इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस जांच में जुट गयी है।

जानकारी के मुताबिक यह शव जोधपुर जिले के एक गांव में मिले हैं जिसका नाम लोड़ता बताया गया है। यह सभी शव एक खेत में पड़े मिले। गांववालों ने शव देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। इन लोगों की मौत कैसी हुई, इसकी अभी जानकारी नहीं है।

पता चला है कि यह सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। लोड़ता गांव में सुबह लोगों ने इन शवों को देखा। यह 11 लोग  पाक शरणार्थी हैं। शव मिले खेल में मिले इससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।