जेपी नड्डा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बने

हिमाचल से राज्य सभा सदस्य जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गए हैं। अमित शाह दिसंबर तक भाजपा के अध्यक्ष बने रहेंगे। नड्डा दिसंबर तक कार्यकारी अध्यक्ष रहेंगे उसके बाद संगठन के चुनाव में सम्पूर्ण अवधि अध्यक्ष चुना जाएगा। इस सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है कि नड्डा को ही दिसंबर में स्थाई  अध्यक्ष चुन लिया जाये।
भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बोर्ड की सोमवार को दिल्ली में बैठक हुई जिसमें यह फैसला किया गया। इसमें पीएम मोदी और अमित शाह तमाम वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। नड्डा को पीएम मोदी, अध्यक्ष अमित शाह ने इस पद पर नियुक्ति की बधाई दी। पहले से ही चर्चा थी कि नड्डा को अध्यक्ष पद दिया जा सकता है।
नड्डा बुद्धवार को इस पद की शपथ लेंगे। नड्डा दिसंबर तक इस पद पर बने रहेंगे। इस बैठक में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, जेपी नड्डा, थावरचंद गहलोत समेत बोर्ड के अन्य सदस्य पहुंचे थे।
नड्डा तो कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की घोषणा बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने की।  राजनाथ ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी ने कई चुनाव जीते। लेकिन जब से पीएम ने उन्हें गृह मंत्री नियुक्त किया, अमित शाह जी ने खुद कहा कि पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी और को दी जानी चाहिए।
भाजपा संसदीय बोर्ड ने जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष चुना है। भाजपा मुख्यालय में हुई भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में जेपी नड्डा को वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने गुलदस्ते भेंट किए।