जींद में जीती भाजपा

कांग्रेस के सुरजेवाला रहे तीसरे नंबर पर

हरियाणा के जींद में विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत हुई है। दूसरे नंबर पर नई बनी पार्टी जेजेपी रही जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पहले से ही विधायक रणदीप सुरजेवाला तीसरे नंबर पर रहे हैं।

जींद विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कृष्ण लाल मिड्ढा ने १२२४८ वोटों से जीत दर्ज की है। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के दिग्विजय सिंह चौटाला दूसरे नंबर पर रहे। उपचुनाव में भाजपा को ५०५६६, जेजेपी को ३७६३१, कांग्रेस को २२७४०, एलएसपी को १३५८२, इनेलो को ३४५४ वोट मिले। चुनाव वाले साल में भाजपा की उपचुनाव में जीत पर पीएम मोदी से लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तक ने खुशी जताई है।

राजस्थान की सीट रामगढ़ में बड़े अंतर से जीतने वाली कांग्रेस जींद में टिक नहीं पाई। जींद में सुरजेवाला तो मैदान में उतार कर कांग्रेस ने जो उम्मीद की थी उसपर सुरजेवाला खरे नहीं उतर पाए।

रेकार्ड देखें तो पता चलता है कि १९७२ के बाद जाट समुदाय का कोइ प्रत्याशी जींद में चुनाव नहीं जीत पाया है।

पिछले दो चुनाव में सीट जीतने वाली इनेलो इस बार जमानत भी नहीं बचा पाई। इनेलो ने उमेद सिंह को उम्मीदवार बनाया था। दो बार के इनेलो विधायक हरि चंद मिड्ढा के निधन के बाद उपचुनाव हुआ है जिनके बेटे कृष्ण मिड्ढा भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे।