ज़ोरदार बारिश से थम सी गई मुंबई!

इतवार की शाम से मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे,पालघर आदि इलाकों में हो रही लगातार बरसात के चलते लोगों की दुश्वारियां की बढ़ती जा रही है। जोरदार बरसात की वजह से जगह-जगह जल भर गया है।

मध्य मुंबई के दादर हिंदी माता सायन किंग सर्कल आदि इलाकों में पानी भर जाने से लोग घुटनों तक भरे पानी में चलने को मजबूर थे। आसपास के स्कूलों ने जोरदार बारिश के चलते हैं छुट्टी का ऐलान कर दिया था। जलजमाव की वजह से वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। पश्चिम रेलवे के मरीन लाइन स्टेशन के ओवर हेड वायर टूट जाने की वजह से पश्चिम रेलवे की लोकल सेवाएं प्रभावित रहीं। पश्चिम, मध्य एवं हार्बर लाइन की पटरियों में बारिश का पानी भर जाने की वजह से लोकल रेलवे अपने समय से लेट चल रही हैं। पुणे के करीब एक मालगाड़ी के पटना से उतर जाने की वजह से मध्य रेलवे की दूर जाने वाली गाड़ियां प्रभावित हुई हैं। जलभराव के चलते बेस्ट की बसों की हालत भी लगभग इसी तरह है।
मौसम विभाग के अनुसार मुंबई शहर में रात 8:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक 91.22 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों जोरदार बारिश की चेतावनी दी थी। आज भी पूरे दिन मुंबई में मौसमी बारिश अपना रंग दिखाएगी।

हाई टाइड के चलते मुंबई के भीतरी इलाकों में समुद्र का पानी भर आया था जिसके चलते परेशानियां और बढ़ गईं। मौसम विभाग की माने तो मुंबई व आसपास के इलाकों और कोंकण में जोरदार बारिश हो सकती है।