जल्द ही गोवा में भी आपको एक चमत्कार दिखेगा : राउत

दावा : गोवा फॉरवर्ड पार्टी के ३ विधायक शिवसेना से करेंगे गठबंधन

भाजपा से लगता है शिव सेना की नाराजगी सिर्फ महाराष्ट्र में सरकार बना देने भर से ख़त्म नहीं हुई है। शिव सेना के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि अब ”मिशन गोवा” की बारी है। उन्होंने जानकारी दी कि गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष और गोवा के पूर्व सीएम विजय सरदेसाई अपने तीन विधायकों के साथ शिवसेना के साथ गठबंधन कर रहे हैं।

जब संजय राउत ने यह दावा किया, विजय सरदेसाई उनके साथ की उपस्थित थे। याद रहे गोवा में विद्यानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस सबसे दल के रूप में उभरी थी, लेकिन बाद में भाजपा ने सरकार बना ली थी। कांग्रेस के कुछ विधायक पाला  बदलकर भाजपा में चले गए थे।

लेकिन राउत के आज के ब्यान के बाद गोवा की राजनीति पर चर्चा छिड़ गयी है। महाराष्‍ट्र में एक महीने से ज्‍यादा चले राजनीतिक द्वंद के दौरान शिव सेना के लिए  चाणक्‍य की भूमिका निभाने वाले सांसद संजय राउत ने साफ़ कहा – ‘गोवा में एक नया राजनीतिक मोर्चा आकार ले रहा है। वैसे ही जैसे महाराष्ट्र में हुआ। जल्द ही गोवा में भी आपको एक चमत्कार दिखाई देगा।”

राउत ने दावा किया कि गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष और गोवा के पूर्व सीएम विजय सरदेसाई तीन विधायकों के साथ शिवसेना के साथ गठबंधन कर रहे हैं। गौरतलब है कि ४० सदस्‍यों वाली गोवा विधानसभा में भाजपा २७ सीटों के साथ सत्ता में है। भाजपा सरकार को तीन निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन है। चुनाव में भाजपा को १२ सीटें मिली थीं जबकि कांग्रेस को १४ लेकिन कांग्रेस सरकार बना नहीं पाई थी।