जम्मू हादसे में ११ की मौत

जम्मू संभाग के रामबन इलाके में एक टैक्सी कैब के ५०० फुट गहरी खाई में गिर जाने से शनिवार को ११ लोगों की मौत हो गयी है। कुछ लोग इसमें घायल भी हुए हैं।
”तहलका” की जानकारी के मुताबिक हादसा तब हुआ जब चालाक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया है और वह गहरी खाई में जा गिरा। हादसा रामबाण के पास इस  वाहन के गहरे नाले में जा गिरने से हुआ। घायलों को जम्मू के जीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने हादसे में ११ लोगों के मरने की पुष्टि की है। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टैक्सी चंदरकोट से राजगढ़ की तरफ जा रही थी। रामबन के पास ड्राइवर ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया जिसके बाद यह गहरी नाले में जा गिरी।
पुलिस ने बताया कि ड्राइवर ने स्टियरिंग के ऊपर से अपना संतुलन खो दिया। इसके बाद टैक्सी खाई से लुड़कते हुए कुंदा नाला में गिर गई। हादसा शनिवार सुबह करीब सवा दस बजे का है जिसकी जानकारी जम्मू डेरी से पहुँची। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ मिलकर स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान घटनास्थल के पास ११ लोगों के शव मिले जिनमें दो महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जम्मू के जीएमसी भेजा गया है।