जम्मू बस अड्डे पर ग्रिनेड ब्लास्ट, २६ घायल

दो की हालत गंभीर, सभी घायल अस्पताल में भर्ती

जम्मू के बस अड्डे पर ग्रिनेड ब्लास्ट होने की खबर है। इसमें २६ लोग घायल हो गए हैं। इनमें से २ की हालत गंभीर बताई गयी है।

तहलका की जानकारी के मुताबिक यह ब्लास्ट जम्मू के  हुआ है इसमें २६ लोग घायल हो गए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है। सभी को अस्पताल पहुँचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुँच गए हैं।

एक खबर के मुताबिक आतंकी ने अपनी जेब से निकालकर ग्रिनेड सड़क पर रोल कर दिया। वहां बसें भी खड़ी थीं। अभी आतंकी के बारे में कोइ सूचना नहीं है की वो कहाँ भागा।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस स्टैंड पर ग्रेनेड धमाका होने की पुष्टि की है की है। इसमें करीब २६ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक ग्रेनेड ब्लास्ट में घायल लोगों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। दो लोगों की हालत गंभीर बताई गयी है। यह धमाका दोपहर में हुआ है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर शुरुआती जांच शुरु कर दी है। साथ ही, विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है।