जम्मू के पूंछ हादसे में १५ की मौत

जम्मू संभाग के पूछ जिले की मंडी तहसील के पलेरा में सुबह हुई बस दुर्घटना में मरने वालों के संख्या १५ हो गयी है। अभी १४ लोग घायल हैं जिनमें कुछ की हालत अभी भी गंभीर है। ज्यादा घायल जम्मू के जीएमसी में भर्ती किये गए हैं।
यह हादसा सुबह तब हुआ था जब एक तेज रफ़्तार बस गहरी खाई में गिर गयी थी। यह हादसा पुलस्त नदी के ऊपर हुआ। जिला प्रशासन ने रेडक्रास फंड से घायलों को तत्काल राहत के तौर पर पांच-पांच हजार रुपये की राशि दी है। उधर राज्यपाल ने मृतकों के परिवारों के लिए पांच-पांच लाख और घायलों के लिए ५०-५० हजार रुपय की राहत राशि देने का ऐलान किया है।
हादसा सुबह करीब सवा आठ बजे हुआ जब लोरन से मंडी जा रही बस (जेके ०२ डब्ल्यू ०४५५) मंडी पहुँचने से पहले ही पुलस्त नदी के किनारे जा गिरी। बस कई बार पहाड़ी और पत्थरों से टकराई जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के वक्त बस में ३० सवारियां होने की बात कही गयी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ११ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक सुखदेव सिंह की जिला अस्पताल में मौत हुई। नौ गंभीर घायलों को सड़क और हवाई मार्ग से जीएमसी जम्मू रेफर किया गया।
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए घटनाथल पर पहुँच गए। स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों की मदद से घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भेजा।