जबलपुर के अस्पताल में आग लगने से मरीजों सहित 10 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक अस्पताल में आग लग जाने से 10 लोगों की मौत हो गयी है। यह एक निजी अस्पताल है जिसमें इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से झुलस कर घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक न्‍यू लाइफ स्पेशिलिटी अस्पताल में आग लगने से 10 लोगों की जान चली गयी है। यह संख्या ज्यादा हो सकती है क्योंकि काफी लोग गंभीर रूप से झुलस जाने से घायल हैं। करीब 12 लोगों के झुलसने की खबर है। ये 30 बिस्तरों वाला अस्पताल है।

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मरने वालों में 5 मरीज और 3 अस्पताल कर्मचारी हैं। फायर ब्रिगेड ने बहुत मुश्किल से आग पर काबू पाया। अस्पताल में अफरातफरी का माहौल है। अस्पताल इमारत से धुएं का काला गुबार उठता दिखाई दिया है।

यह घटना जबलपुर के दमोह नाका इलाके के पास न्यू लाइफ मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल की है जहाँ दोपहर बाद अचानक आग की लपटें उठने लगीं। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घटना में जान गंवाने वाले लोगों के निकट परिजनों को 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।