जंतर-मंतर पर किसानों की संसद का पहला दिन

किसान संगठनों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन गुरुवार से शुरू कर दिया है। किसान संगठन समूह के 200 किसान सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर से बसों में भरकर जंतर-मंतर पर पहुंचे है।

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत व सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव भी इस दल में शामिल रहे। यह सभी किसान करीब दोपहर के 12 बजे के बाद जंतर-मंतर पहुंचे।

वहीं दूसरी तरफ, संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी व अन्य नेताओं संसद परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी की।

किसान संगठन समूह का कहना है कि वे जब तक संसद का मॉनसून सत्र चलेगा तब तक वह इसी प्रकार अपनी संसद जंतर-मंतर पर चलाऐंगे।

उन्होंने आगे कहा, दिल्ली पुलिस द्वारा बसों की चेकिंग के चलते उन्हें यहां पहुंचने में देरी हुई है। और संसद में मौजूद विपक्षी पार्टियों को हमारे लिए आवाज उठानी चाहिए।