छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार थमा

पहले चरण के लिए १८ सीटों पर १२ नवम्बर को मतदान

नक्सली घटनाओं और मुख्य दलों के ताबड़तोड़ प्रचार के बाद आखिर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण के मतदान के लिए शनिवार शाम चुनाव प्रचार खत्म हो गया। इस प्रचार में पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा क्षेत्रीय दलों के नेता प्रचार में जुटे।

कांग्रेस के लिए प्रचार की कमान अध्यक्ष राहुल गांधी ने संभाले रखी जबकि भाजपा के स्टार प्रचारक रहे पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह। प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी ने शनिवार को तीन  रैलियां सम्बोधित कीं जबकि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जनसभा के अलावा रोड शो भी किया।

छत्तीसगढ़ में मुकाबला देखते हुए भाजपा ने हिन्दुतवा की छवि वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी चार जनसभाएं कीं। योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोरमी, मुंगेली, साजा और कवर्धा में चुनावी सभाओं को सम्बोधित किया।

छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान १२ नवंबर को कुल १८ सीटों पर होना है। इन १८ सीटों पर  भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्या मुकाबला है हालाँकि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस पार्टी भी मैदान में है जिसे मायावती की बसपा का भी समर्थन है।